नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 500 करोड़ का कोकीन पकड़ाया....

अहमदाबाद- महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक फैक्ट्री से रविवार को 500 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की गई। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की छापेमारी में फैक्ट्री से कोकीन, केटामाइन और एमडी ड्रग्स जब्त की गई।
सूत्रों के मुताबिक, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को इस बात की जानकारी मिली थी कि औरंगाबाद की इस फैक्ट्री में केमिकल की आड़ में ड्रग्स तैयार किया जा रहा था। ड्रग्स की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है।
औरंगाबाद की इस फैक्ट्री से 200 करोड़ की तैयार ड्रग्स के अलावा 300 करोड़ रुपए की कीमत का कच्चा माल भी जब्त किया है। इस कच्चे माल से अगले कुछ दिनों में 300 करोड़ रुपए की ड्रग्स तैयार करने की तैयारी थी।
फिलहाल इसकी पूरी कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है। इसी के चलते इस मामले में पकड़े गए आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार शाम तक टीम इस मामले की पूरी जानकारी मीडिया के दे सकती है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments