google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्कर की 52 लाख की संपत्ति जब्त...

Dec 2, 2023
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

शिमला पुलिस न केवल ड्रग पैडलरों को दबोचने का ही काम कर रही है अपितु ड्रग पैडलरों की संपत्ति को भी फ्रीज कर रही है। ऐसा ही एक मामला जिला शिमला के तहत रोहड़ू में प्रकाश में आया है, जहां पर पुलिस ने इस तस्कर की 52 लाख की संपत्ति को फ्रीज किया है। इसमें वाहन, बैंक अकाऊंट और अन्य संपत्ति शामिल है। आरोपी को पुलिस ने 21 जुलाई को उस समय धर दबोचा था, जब थाना प्रभारी की अगुवाई में एक टीम गश्त पर थी।


टीम ने समोली के पास अंकेश ठाकुर पुत्र सुरजन सिंह निवासी गांव व डाकघर समोली, तहसील रोहड़ू व जिला शिमला को 43.64 ग्राम चिट्टा और 176175 रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने इसका डाटा खंगालना आरंभ किया तो इसके पिछले कई कनैक्शन ड्रग पैडलिंग के सामने आए। पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपी की संपत्ति को फ्रीज करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव गांधी ने कहा कि 52 लाख की संपत्ति इस ड्रग पैडलर की फ्रीज कर दी गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ और 68ई के तहत अमल में लाई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html