हुआ बड़ा हादसा,स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के दौरान मची भगदड़, 8 लोगों की मौत...

मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो के बारिया स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के दौरान प्रवेश द्वार पर भगदड़ मचने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, और लगभग 80 लोग घायल हो गए | यह जानकारी मेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने मीडिया को दी |
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार शाम को मीडिया को बताया कि फिलहाल, अस्थायी तौर पर मरने वालों की संख्या 12 हैं, और लगभग 80 घायल हैं, जिनमें से 11 को तत्काल सर्जरी की आवश्यकता है | उन्होंने कहा कि घायलों की चिकित्सा लागत सरकार वहन कर रही है | इसके साथ ही उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की | उद्घाटन समारोह में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने एक मिनट का मौन रखा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments