हाई टेंशन तार गिरने से शिव मंदिर में हुआ बड़ा हादसा...जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के रीवा में लौर थाना क्षेत्र स्थित देवतालाब मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर में लगाए गए बैरिकेड में हाई टेंशन तार गिर गया। जिससे करंट की चपेट में आने से दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए है। घटना के बाद मंदिर परिसर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सावन के चौथे सोमवार के मौके पर रीवा के शिव मंदिर देवतालाब में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन इस दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां बिजली की लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया जिसके बाद मंदिर प्रांगण में करंट फैल गया नीचे खड़े श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गये। हादसे के दौरान मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई।
घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने भक्तों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया जिससे उनकी जान बच सकी। घायलों की स्थित अब सामान्य बताई जा रही है। इस घटना में अभी तक किसी के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments