लद्दाख में हुआ बड़ा हादसा, खाई में गिरी आर्मी ट्रक, 9 सैनिक हुए शहीद......

खौफनाक हादसा सामने आ रहा है लद्दाख के लेह में एक सैन्य वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से कम से कम 9 सैनिक शहीद हो गए | शहीदों में सेना के 2 जेसीओ और 7 जवान शामिल हैं | पुलिस ने शनिवार शाम यह जानकारी दी है |
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे के आसपास कियारी, लेह में नियोमा की ओर जाने वाले मोड़ पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया | इस हादसे में 9 जवानों की जान चली गई, जबकि एक जवान मामूली रूप से घायल हुआ है |
लद्दाख में हुए इस हादसे की पुष्टि करते हुए एक रक्षा अधिकारी ने बताया, ‘कियारी शहर से 7 किलोमीटर दूर एक दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई, जब उनका वाहन खाई में गिर गया | घटना में कई अन्य घायल भी हुए हैं, उन्होंने बताया कि ये सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास कियारी की ओर जा रहे थे |
वहीं भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि एक एएलएस वाहन जो लेह से न्योमा की ओर एक काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा था, शाम को लगभग 5:45-6:00 बजे कियारी से 7 किलोमीटर पहले घाटी में फिसल गया | इस वाहन में 10 कर्मी सवार थे, जिनमें से नौ की मौत हो गई और एक घायल हो गया | घायल कर्मी को अस्पताल ले जाया गया है|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments