google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

क्रेशर प्लांट में हुआ बड़ा हादसा,ऑपरेटर की पत्थर गिरने से मौत, परिजनों ने किया प्लांट का घेराव....

Aug 21, 2023
2 min read



























































छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है यहाँ के एक क्रेशर प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है | क्रेशर प्लांट में मशीन ऑपरेट करते वक्त ऑपरेटर के ऊपर अचानक पत्थर गिर गया, जिससे पत्थर में दबने से ऑपरेटर की मौत हो गई |


मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के खमारडीह गांव के एक क्रेशर प्लांट में एक मशीन ऑपरेटर की काम करते वक़्त मौत हो गयी है, इस घटना से आक्रोशित परिजनों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने क्रेशर प्लांट का घेराव कर दिया है | लोगों की मांग है कि क्रेसर मालिक के खिलाफ एफआईआर हो और परिजन को मुआवजा राशि दी जाए वहीं भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गई है | यह मामला सरगांव थाना का है। जानकारी के अनुसार, सरगांव थाना के खमारडीह गांव में स्थित क्रेशर प्लांट में देर रात दर्दनाक हादसा हुआ | प्लांट में मशीन ऑपरेटर करते वक्त मशीन ऑपरेटर के ऊपर पत्थर गिरा गया | जिससे मशीन ऑपरेटर पत्थर में दब गया | जिसके बाद पत्थर में दबे हुए ऑपरेटर को तुरंत निकाला गया और गंभीर स्थिति में बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया | यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया |

मृतक ऑपरेटर का नाम महाविचार ध्रुव है, जो कि ककेडी का रहने वाला था | वही क्रेशर प्लांट का मालिक मोनू राजपाल बताया जा रहा है | इस घटना से क्रेशर प्लांट में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं | वहीं लोगों ने बताया कि प्लांट में सेफ्टी का कोई इंतजाम नहीं है।

इस घटना के बाद मृतक मशीन ऑपरेटर के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने क्रेशर प्लांट का घेराव कर दिया है | सभी क्रेसर मालिक के खिलाफ एफआईआर और परिजन को क्षतिपूर्ति राशि देने की मांग कर रहे हैं | वहीं मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html