google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इंडियन गैस डीलर के घर हुआ बड़ा हादसा, 1 की मौत.......

Aug 23, 2023
2 min read



























































खाना बनाते समय इंडियन गैस चिंवराकुटा के तीन कर्मचारी गैस लीक होने पर आग से झुलस गए। जिसमें एक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। इस बड़ी घटना के बारे में न तो इस इलाके के किसी जननेता को खबर लगी और न ही किसी पत्रकार को। दफ्तर के लोगों ने गुपचुप तरीके से 21 अगस्त की रात मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। जिले की खाद्य निरीक्षक सुशीला गबेल ने ऐसे किसी हादसे की जानकारी से इंकार किया है। इस संबंध में इंडियन गैस चिंवराकुटा के संचालक आकाश गुप्ता का कहना है कि कार्यालय में ही स्टाफ के लोगों के लिए अलग से किचन है। जहां गैस लिक था। पवित्र अपने दो साथियों के साथ रात्रि को खाना बनाने गए थे। इसी दौरान आगजनी की घटना घटी है। तीनों कर्मचारियों का कंपनी में इंश्योरेंस है। कंपनी की ओर से जो भी मुआवजा राशि बनेगी, दिलवा दी जाएगी। सिघोड़ा थाना प्रभारी उमेश वर्मा का कहना है कि इंडियन गैस डीलर के घर में खाना बनाते समय उनके तीन कर्मचारी गैस लीक होने पर झुलस गए। जिसमें से एक की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल के दो कमरे को सील किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। घटनास्थल से टीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं।

इस मामले में चिंवराकुटा के ग्रामीणों ने तीन दिनों बाद अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि शनिवार 19 अगस्त की रात इंडियन गैस एजेंसी चिंवराकुटा में कार्य करने वाले तीन कर्मचारी गैस एजेंसी कार्यालय स्थित घर में खाना बना रहे थे। गैस लीक होने के कारण खाना बनाते समय आग में तीनों झुलस गए। झुलसने वाले तीना पवित्र भोई पिता बिरंची भोई 32 साल, सुशील भोई, गुलशन मटारी सभी निवासी चिंवराकुटा एजेंसी के ही कर्मचारी हैं। इनमें पवित्र की हालत काफी नाजुक थी | बता दें कि घटना शनिवार 19 अगस्त की रात की है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html