google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बस का टायर फटने से हुआ बड़ा हादसा, कई यात्री घायल....

Sep 2, 2023
1 min read


































































रायगढ़ जिले में बस का टायर फट जाने के बाद वो पेड़ से जा टकराई। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोट लगी है। वहीं बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर निकली राधास्वामी बस क्रमांक सीजी 13 एजे 2219 तमनार के मिलूपारा जा रही थी। इसी बीच घरघोड़ा थाने से 3 किलोमीटर पहले झारीपाली के पास बस के सामने का टायर फट गया। टायर फटने की तेज आवाज से सभी यात्री घबरा गए।


इधर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में बस के सामने बैठे कुछ लोगों को मामूली चोट लगी है।बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। इस बस को पूंजीपथरा से होते हुए तमनार मिलूपारा जाना था, लेकिन इस रास्ते की सड़क बहुत खराब होने के कारण बस चालक घरघोड़ा की तरफ से यात्रियों को लेकर तमनार जाने के लिए निकला था, लेकिन इससे पहले ही यह दुर्घटना हो गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html