google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बाइडन बोले-घायलों और पी‎डि़तों की मदद करे इजराइल, नहीं तो बढ़ेंगी मु‎श्किलें.....

Oct 20, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अमे‎रिका,इजराइल स‎हित तमाम देशों के आपसी ‎‎रिश्तों पर पैनी नजर रख रहा है। खुद के ‎हित और अंतराष्ट्रीय धमक बनाए रखने के ‎लिए कई बार बयान बदलता भी नजर आता है। इजराइल और हमास के बीच चल रहीं जंग को लेकर भी कई बार अमे‎रिका ने अपने बयानों में बदलाव ‎किया है।


अमे‎रिका ने पहले कहा था ‎कि इजराइल का हमला बड़ी भूल है,बाद में कहा ‎कि आत्मरक्षा करना सबका अ‎धिकार है। अब अमे‎रिकी राष्ट्रप‎ति बाइडन ने इजराइल यात्रा से वापसी के दौरान कहा है ‎कि इजराइल को पी‎डि़तों की मदद करना चा‎हिए,नहीं तो दु‎निया में अलग पड़ जाएगा।

जो बाइडन ने अपनी इजराइल यात्रा के बाद कहा कि इजराइल बेहद पीड़ित रहा है लेकिन उसे गाजा में उन लोगों के कष्टों को दूर करने का अवसर तलाशना चाहिए।


बाइडन ने इजराइल से वापस जाते समय संवाददाताओं से कहा, ‘‘इजराइल को बेहद पीड़ित रहा है।लेकिन सच्चाई ये है कि अगर उसे उन लोगों के कष्टों को दूर करने का अवसर मिले तो उसे उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। अगर इजराइल ऐसा नहीं करता है तो इसके लिए जवाबदेह ठहराया जा सकता है, जो अनुचित हो सकता है। हमास के आतंकवादी हमले के बाद इजराइल की यात्रा पर पहुंचे बाइडन ने कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि अगर आपके पास किसी का कष्ट कम करने का अवसर है तो आपको यह अवश्य करना चाहिए।अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो दुनिया भर में विश्वसनीयता खो देंगे। मुझे लगता है हर कोई इस बात को समझता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html