google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बाइडन: फलस्तीन में मानवीय जरूरतों को पूरा करने इजराइल हमास युद्ध कुछ देर के ‎लिए रोकें...

Nov 3, 2023
2 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

वाशिंगटन- लगभग एक महीने से चल रहे इजराइल और हमास के बीच युद्ध से दोनों की देशों को भारी नुकसान हुआ है। फलस्तीन की हालत ज्यादा खराब हैं। यहां भोजन, पानी, दवा जैसी बुनयादी जरुरतों का टोटा पड़ गया है। ऐसे में यह युद्ध कुछ समय के ‎लिए रोकना बेहद जरुरत है ता‎कि मानवीय जरुरतों को पूरा ‎किया जा सके। यह बात अमे‎रिका के राष्ट्रप‎ति जो बाइडन ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कही। उन्होंने कहा ‎कि मुझे लगता है कि कुछ देर के विराम की आवश्यकता है। यह आह्वान बाइडन और अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस के शीर्ष सहयोगियों के अब तक रहे रुख से अलग है, जो पश्चिम एशिया संकट के दौरान यह कहते रहे हैं कि वे यह निर्देश नहीं देंगे कि हमास द्वारा सात अक्टूबर के हमले के जवाब में इजराइल अपना सैन्य अभियान कैसे चलाए।

इससे पहले अमे‎रिकी राष्ट्रप‎ति बाइडन पर इस युद्ध को रोकने के ‎लिए दु‎निया के कई देशों और मानवा‎धिकारों के समूहों ने दबाव बनाने की को‎शिश की थी। ‎उनका कहना था ‎कि गाजा पर इजराइली बमबारी सामूहिक सजा है और यह संघर्ष विराम का समय है। अपनी टिप्पणियों में बाइडन ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर दबाव डाला कि वह फलस्तीनियों को निरंतर सैन्य अभियान से कम से कम थोड़ी राहत दें, जिसमें हजारों लोग मारे गए हैं और 141 वर्ग मील की गाजा पट्टी भीषण मानवीय संकट में फंस गई है। ले‎किन अमे‎रिका ने अपना रुख साफ करने की कह ‎दिया है ‎कि संघर्ष ‎विराम की घोषणा नहीं की जा सकती है। लेकिन संकेत दिया है कि नागरिकों को मानवीय सहायता प्राप्त होनी चाहिए और गाजा पट्टी में फंसे विदेशी नागरिकों को गाजा छोड़ने की अनुमति मिलनी चाहिए तथा इसके लिए इजराइलियों को मानवीय आधार पर ‘‘कुछ देर विराम पर विचार करना चाहिए।


वहीं दूसरी तरफ इजराइली सेना ने कहा कि हमास आतंकवादियों के साथ भीषण लड़ाई के लिए सेना गाजा सिटी के निकट बढ़ रही है। इस बीच, सैकड़ों विदेशी नागरिकों और गंभीर रूप से घायल कई फलस्तीनियों को करीब तीन हफ्ते की घेराबंदी के बाद गाजा से जाने की अनुमति मिली।


व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि इजराइल के लिए नवनियुक्त राजदूत जैक ल्यू जल्द पश्चिम एशिया के लिए रवाना होंगे और उन्हें वहां मानवीय मदद पहुंचाने के लिए आवश्यक कुछ समय के विराम के अनुकूल परिस्थितियां पैदा करने के लिए अमेरिकी प्रयासों में ‘‘सहयोग का जिम्मा सौंपा जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html