google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मोदी की सभा में जनता को जाने से रोक रहे हैं भूपेश: अरुण साव....

Oct 2, 2023
2 min read




































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • बस्तर बंद का आयोजन लोकतंत्र की हत्या और सत्ता का खुला दुरुपयोग

  • हर बाधा को पार कर भाजपा मय होगा बस्तर

  • परिवर्तन यात्रा की अपार सफलता से बौखलाई कांग्रेस

  • कांग्रेस का एटीएम उखड़ने वाला है

रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जगदलपुर दौरे पर कांग्रेस के बस्तर बंद के आव्हान को ओछी राजनीति और सत्ता का दुरुपयोग करार देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री की सभा में जाने से रोक रहे हैं। यह लोकतंत्र पर कांग्रेस की तानाशाही है, जिसे बस्तर और छत्तीसगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। हर बाधा को पार कर बस्तर भाजपामय होगा।



प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव ने मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि परिवर्तन यात्रा को पूरे प्रदेश में मिले अपार जनसमर्थन से कांग्रेस की नींद उड़ गई है। मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और गांधी- नेहरू परिवार के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही है। इनकी जुबान और हरकतों से बदहवासी बरस रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेसिर पैर की बातें कर रहे हैं तो उनके कठपुतली प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी समाज को आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव ने मुख्यमंत्री द्वारा नगरनार पर दिए गए वक्तव्य के जवाब में कहा कि शराब की दुकानें ढंग से न चला पाने वाले मुख्यमंत्री संयंत्र क्या चलाएंगे। जैसे शराब में दो हजार करोड़ का घोटाला किया गया है, वैसी ही मंशा नगरनार के बारे में थी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सड़कों पर गड्ढे तक न भर पाने वाले मुख्यमंत्री नगरनार संयंत्र चलाने का दावा करने चले हैं। जिस तरह की भर्राशाही भूपेश बघेल सरकार ने घोटालेबाजी के लिए की है वैसा केंद्र सरकार नहीं कर सकती। नियम शर्तों के मुताबिक जो हो सकता है, वही होगा। भूपेश बघेल अगर चाहते हैं कि उन्हें घोटाले करने के लिए कोई केंद्रीय संस्थान सौंप दिया जाए तो यह संभव नहीं है। खुद की कुर्सी का ठिकाना नहीं। सरकार जाने वाली है और वे अब भी भ्रम पैदा कर रहे हैं।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता का धन उलीच कर राहुल, प्रियंका और खड़गे को राजनीतिक बातें करने मंच उपलब्ध कराया और ये छत्तीसगढ़ की जनता को झूठ परोसकर चले जाते हैं। छत्तीसगढ़ में किसे नहीं मालूम कि मोदी ने गरीबों को पक्के मकान दिए। भूपेश बघेल ने गरीबों को उनके हक से वंचित किया। मोदी जी ने गरीबों के 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान योजना छत्तीसगढ़ से ही आरम्भ की। भूपेश बघेल ने गरीबों को इलाज से वंचित करके रखा था। आज भी इलाज का पैसा मोदी सरकार दे रही है। किसान के पूरे धान की खरीदी का पैसा मोदी सरकार देती है। हर घर नल का जल पहुंचाने मोदी सरकार ने पैसा दिया। उसमें भी धांधली कर दी। तब भी राहुल झूठ बोल जाते हैं कि इलाज कांग्रेस सरकार करा रही है। मकान भूपेश दे रहे हैं। इससे बड़ा सफेद झूठ और क्या हो सकता है। राहुल गांधी सुन लें कि कांग्रेस का एटीएम उखड़ने वाला है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html