google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर ग्रामीण के बिरगांव एवं माना बस्ती से हुई “भूपेश है तो भरोसा है” कैंपेन की शुरुआत....

Aug 7, 2023
2 min read

























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अपने कार्यकाल में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है। इन योजनाओं से प्रदेशवासियों को लाभ पहुँचा रहा है। इन्हीं योजनाओं का घर-घर बखान करने, हितग्राहियों के घरों तक जा कर हितग्राही कार्ड भरवाने की मुहिम “भूपेश है तो भरोसा है” का आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा के नगर निगम बिरगांव एवं माना बस्ती से हुआ।


इस अभियान के तहत क्षेत्र के विधायक सत्यनारायण शर्मा के प्रतिनिधि के रूप में ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में रायपुर ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने माना क्षेत्र के घरों में जाकर हितग्राही कार्ड भरना आरंभ किया।

पंकज शर्मा ने कहा कि, “मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर अनेक योजनाएँ ना केवल बनाई हैं, बल्कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक हर व्यक्ति को उसका लाभ मिले यह भी सुनिश्चित किया है। इसी कड़ी में रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा के आदेशानुसार रायपुर ग्रामीण परिवार के रहवासियों के घर-घर जाकर भूपेश सरकार की योजनाओं का बखान करने और हितग्राही कार्ड भरने की वृहद् मुहिम का हिस्सा हम कांग्रेसी कार्यकर्ता भी बने हैं। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बिरगांव एवं माना कैंप से भूपेश है तो भरोसा है मुहिम की शुरुआत की है। आने वाले दिनों में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस मुहिम के ज़रिये भूपेश सरकार की योजनाओं के बारे में आमजनों से चर्चा करेंगे।”


पंकज शर्मा ने आगे कहा कि, क्षेत्र में घूमने से हर दिन भूपेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले अनेक हितग्राहियों से मुलाक़ात होती ही है और सभी का यही मानना है कि, “भूपेश है तो भरोसा है”। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी ,महापौर, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षदगण , सरपंच,पंच, NSUI(National Student Union of India), महिला कांग्रेस एवं ग्रामवासी आदि मौजूद थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html