google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात दे सकती है भूपेश सरकार.....

Sep 25, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

लंबे समय से नियमितीकरण की बाट जोह रहे संविदाकर्मचारियों को अगले 24 घंटे के भीतर भूपेश सरकार बड़ी सौगात दे सकती है। जी हां 26 सितंबर को सीएम भूपेश बघेल ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में धान खरीदी, धान की कीमत, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण सहित अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। बता दें कि इससे पहले संविदा कर्मचारियों के मानदेय में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, लेकिन अभी भी वो नियमितीकरण की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।


दूसरी ओर कल संविदाकर्मचारियों ने दूल्हा बनकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नियमितीकरण को अपनी दुल्हन बताते हुए सरकार से मांगने की बात कही। ज्ञात हो कि संविदा कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले सरकार ने मांगों पर विचार करने की बात कही थी जिसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन वापस ले लिया था। वहीं, दूसरी ओर अब संविदा कर्मचारियों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। अब देखना होगा कि चुनावी साल में सरकार संविदा कर्मचारियों को कितनी गंभीरता से लेती है? क्या संविदा कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होने पर आगामी चुनाव में असर देखने को मिलेगा ?

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html