google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भूपेश सरकार ने प्रदेश के किसानों के साथ किया विश्वासघात: बृजमोहन अग्रवाल.....

Sep 30, 2023
2 min read







































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

  1. दक्षिण विधानसभा में लाखों रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन व हुए लोकार्पण

  2. प्रदेश के युवाओं को शराब माफियों के हवाले किया

  3. खुलेआम हो रहा नशे का कारोबार, राज्य सरकार बनी नशे की सौदागर

रायपुर, 29 सितंबर 2023 । भूपेश बघेल की सरकार किसानों के दम पर ही बनी थी लेकिन पिछले 5 वर्षों में उन्होंने किसान भाइयों का ही दम निकाल दिया है।

पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों से विकास की गंगा बहाई। उन्होंने स्थानीय लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ करने, सिचाई क्षमता को दोगुना करने और धान का दो साल का बोनस देने का वादा अब तक पूरा नहीं कर पाई है ये सरकार।

भूपेश सरकार ने किसानों पर प्रशासनिक अत्याचार किए हैं। खेत का रकबा गिरदावरी के नाम पर कम कर दिया, बारदाने की व्यवस्था नहीं की और न ही पैसा लौटाया । वहीं वर्मी कंपोस्ट के नाम पर प्रति एकड़ 30 बोरी मिट्टी और कंकड़ खरीदने को मजबूर किया। खेती के लिए खाद बीज पर भी कांग्रेस सरकार ने माफिया राज चलाया।


बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हाल ही में पीएससी 21 के आए परिणामों में भाई भतीजावाद करके, करोड़ों का भ्रष्टाचार करके युवाओं के सपनों को कुचला गया है। इसमें कांग्रेसियों के बेटे और रिश्तेदार ही चयनित हुए हैं। भाजयुमों ने इस भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास का घेराव व आंदोलन किया। पर सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगी।

भूमि पूजन और उद्घाटन कार्यक्रम


1– आदर्श नगर के अरविंद दीक्षित वार्ड में सनातनी समाज भवन 5 लाख, तेलुगु समाज भवन 5 लाख, रविदास समाज भवन 5 लाख रुपए का भूमि पूजन, छत्तीसगढ़ी समाज के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति


2– 55 लाख रुपए से अश्विनी नगर के सुंदर नगर वार्ड स्थित अश्विनी नगर स्कूल भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम


3– 10 लाख रुपए से बनने वाले भीम नगर के आंबेडकर भवन का भूमि पूजन के साथ


4-सुंदर नगर के शिव बगीचा रुपए 14 लाख एवं आम बगीचा 10 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन


5-विपिन बिहारी सूर वार्ड में उद्घाटन और भूमि पूजन


6-गौरा चौरा वीरभद्र नगर में यादव समाज भवन, गाड़ा समाज भवन का भूमि पूजन


7-दुलारी नगर सामूदायिक भवन का भूमि पूजन


8-गभरापारा के तुका यादव गली में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन


9-मठपारा आदर्श नगर धोबी लाइन के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html