नितिन नबीन-परिवर्तन यात्रा को लेकर भूपेश बेचैन हो गए...

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने बीजेपी के परिवर्तन यात्रा को लेकर किए गए सीएम भूपेश बघेल के ट्वीट को लेकर कहा कि सीएम की बेचैनी दिख रही है। दंतेवाड़ा जैसी जगह पर जिस तरह से जनसैलाब उमड़ा, भाजपा का बढ़ता हुआ जनाधार से पूरी कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री बेचैनी में है। उनकी रात की नींद उड़ गई है। इसलिए वे बयानवीर बन रहे हैं। कर्मवीर बने होते तो आज यह स्थिति नहीं होती। उन्होंने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी जनता की सेवा करते हैं इसलिए लगातार उनका समर्थन मिल रहा है। जहां तक परिवर्तन की बात है तो परिवर्तन की बयार तो बह चुकी है।
भूपेश, आपको पार्टी में भी हटाने की योजना है और जनता ने भी हटाने का मन बना लिया है क्योंकि आपने जनता को छला है। छत्तीसगढ़ की जनता के पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। सीएम को अंदाजा मिल चुका है कि पार्टी उनको हटाने में लगी है। जो व्यक्ति 36 वादे करके आया और 36 के 36 वादे टूट गए, भ्रष्टाचार और अराजकता में मंत्री डूबे हुए हैं, ना आपको जनता बचा पाएगी ना मंत्री बचा पाएंगे। उन्होंने दिल्ली में हुई बैठक को लेकर कहा कि पार्टी की अपनी रणनीति बनाने की प्रक्रिया है जिसे लेकर दिल्ली में बैठक हुई थी जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments