अचानक बंद हुआ भूपेश बघेल का मोबाइल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मोबाइल बंद हो गया | बार-बार उसे चालू करने की कोशिश की गई | बावजूद इसके सीएम बघेल का मोबाइल चालू नहीं हुआ है | इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देर रात एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी है |
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा “सुबह मैंने मोबाइल से बात भी की और मैंने फेसबुक चलाया | तब सुबह 30 से 40 परसेंट इसका बैटरी भी था | उसके बाद मैं इसे चार्जिंग में डाला और जब मैं होटल से निकला, तो इसको चालू करने की, चार्जिंग करने की कोशिश की पावर बैंक से भी चार्ज करने की कोशिश की | लेकिन यह चालू नहीं हो रहा है |”
क्या कुछ मेल भी आया है आपको, क्या लगता है इसे हैक करने की कोशिश की गई है? इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा “मुझे मालूम नहीं है | लेकिन 11 बजे से यह बंद है | लगभग 6-7 घंटे हो गए है मोबाइल बंद हुए | मुझे नहीं मालूम क्यों मोबाइल ही बंद हो गया है | जाकर इसे चेक करवाता हूं |”






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments