भूपेश बघेल: 5 साल पहले रमन सिंह ने की थी, अब ED के जरिए केंद्र कर रही मुझे फँसाने की कोशिश...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- सीएम भूपेश बघेल आज चुनावी दौरे पर रवाना हुए। इस दौरान पत्रकारों से सीएम ने कहा कि 5 साल पहले मुझे षड्यंत्र से फँसाने की कोशिश डॉ रमन सिंह ने की थी, उसी दिन से प्रदेश में भाजपा के पतन की शुरुआत हुई थी। अब ED के माध्यम से मेरे खिलाफ केंद्र सरकार षड्यंत्र कर रही है, उनके भी पतन की शुरुआत हो चुकी है। छत्तीसगढ़िया लोग सीधे जरूर होते हैं, लेकिन न्यायप्रिय भी होते हैं।
आगे भूपेश बघेल ने कहा, जिला स्तर के पदाधिकारी की मृत्यु हुई है | पूरी परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं | हमारे फोर्स के दबाव के चलते नक्सली पीछे हटे हैं | कहीं छुट-पुट घटनाएं हो रही हैं, इससे इंकार नहीं किया जाता | पहले और अब की स्थिति में जमीन आसमान का फर्क है |
बदनाम करने की साजिश पर भूपेश बघेल ने कहा, जांच होगी तो पता चलेगा | लेकिन हो सकता है षड्यंत्र हो, इससे इंकार नहीं किया जा सकता | वहीं घोषणा पत्र को लेकर भी भूपेश बघेल का बयान सामने आया है | भूपेश बघेल ने कहा, सभी विधानसभाओं में हमने आम सभा की, जनता से मुलाकात की | जो गारंटी हमने दिया है, वह हम पूरा करेंगे | छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस की गारंटी पर पूरा भरोसा है | भाजपा के गारंटी की कोई गारंटी नहीं है, पहले भी उन्होंने सभी को ठगने का काम किया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments