google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भूपेश बघेल बहुरुपिया चरित्र के नेता हैं और ऐसा नेता कांग्रेस में ही हो सकता है - लक्ष्मी वर्मा....

Oct 9, 2023
3 min read



































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • प्रदेश सरकार चाहती है कि युवा नशे की गिरफ्त से बाहर न हों और उनको जो रोजगार देने का वादा किया है, वह न देना पड़े

  • आरक्षण मामले में कांग्रेस का दोगलापन छत्तीसगढ़ की जनता के सामने आया

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने कहा है कि आज का युवा नशे में पूरी तरह डूब चुका है। शनिवार को आधी रात जोरा, तेलीबांधा के पास नेशनल हाई-वे पर नशे में धुत्त युवक–युवतियों के बीच हुई जमकर झड़प की घटना से जाहिर है कि पूरे प्रदेश में नशे का जाल फैला हुआ है और प्रदेश में 24 घंटे नशा उपलब्ध है। ऐसी ही एक घटना रायगढ़ की भी है। आज रायगढ़ में भी नशे के इंजेक्शन जप्त हुए हैं छत्तीसगढ़ में शराब के साथ-साथ सुखा नशा भी अपना पैर पसार रहा है युवाओं को अपने शिकंजे में ले चुका है। वर्मा ने सवाल किया कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार आखिर चाहती क्या है?


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की बहन बेटियां समझ नहीं पा रही हैं!अवैध शराब सरकार के संरक्षण में बिक रही है। मुख्यमंत्री के खास मेयर के भाई अनवर और ढिल्लन की याचिका को आज कोर्ट ने खारिज किया है। इससे स्पष्ट है कि ईडी ने पुख्ता प्रमाण दिया है कि छत्तीसगढ़ में अवैध शराब बेची जा रही है, जिससे यहां की जनता परेशान है। इन लोगों ने कोरोना काल में भी शराब को घर-घर पहुंचाने का काम किया है। वर्मा ने कहा कि भूपेश सरकार ने पूरी संजीदगी के साथ छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति को हाथ में गंगाजल लेकर विश्वास दिलाया था कि सरकार में आएंगे तो शराब बंद कराएंगे, लेकिन सत्ता मिलते सरकार अपने वादे से मुकर गई। इतना ही नहीं, सरकार में आने के बाद शराब के साथ अन्य नशे का कारोबार सरकार के संरक्षण में चलाया जा रहा है ताकि यहां के युवा नशे की गिरफ्त से बाहर न हों और उनको जो रोजगार देने का वादा किया है, वह न देना पड़े। वर्मा ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक चारों ओर व्यापक पैमाने पर नशे का गोरखधंधा चल रहा है। अवैध शराब का कारोबार गाँव-गाँव में फल-फूल रहा है। सिमगा के एक ढाबे में अवैध शराब बनाकर पैकिंग कर उसे सरकारी शराब दुकानों में बेचा जा रहा था। क्या ये सरकार के संज्ञान में नहीं था? कहीं-न-कहीं इस प्रकार सरकार के द्वारा अवैध शराब को वैध शराब के साथ 800 दुकानों पर बेचा जा रहा है। इस तरह 2,000 करोड़ रुपए का जो सरकार ने घोटाला किया है, वह आम जनता के सामने है।


वर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल बहुरुपिया चरित्र के नेता हैं और ऐसा नेता कांग्रेस में ही हो सकता है। भूपेश ने सदन में आरक्षण देने का दिखावा करते हुए कहा था कि इसका आधार क्वांटिफिएबल डाटा आयोग की रिपोर्ट है, भाजपा भी चाहती थी कि वंचित वर्ग को उसका अधिकार मिले इसलिए उसने सदन में आरक्षण का समर्थन किया परंतु भूपेश बघेल नहीं चाहते हैं कि आरक्षण मिले इसलिए उन्होंने आरक्षण का आधार क्वांटिफिएबल डाटा आयोग की रिपोर्ट उन्होंने प्रस्तुत नहीं की और आज जातिगत जनगणना का राग अलाप रहे हैं ।


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वर्मा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के हालिया छत्तीसगढ़ दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि 'लड़की हूं, लड़ सकती हूँ' की जुमलेबाजी करने वाली प्रियंका वाड्रा की घमंडिया कंपनी के जितने भी नेता हैं, कई सालों तक देश में राज किए लेकिन इन्होंने कभी ओबीसी, आदिवसियों के हितों की बात नहीं की और आज आरक्षण के मुद्दे पर झूठ बोलकर वे प्रदेश को गुमराह कर रहे हैं। यदि कांग्रेस और उसकी भूपेश सरकार सभी वर्गों को आरक्षण का लाभ पहुँचाना चाहती है तो क्वान्टीफाइबल डाटा सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है? श्रीमती वर्मा ने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ सरकार आरक्षण को लेकर सदन में गई और भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी के साथ उसका समर्थन भी किया, लेकिन लबरा भूपेश सरकार ने क्वान्टीफाइबल डाटा को न तो सार्वजनिक किया और न ही छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के मांगने के बाद भी उन्हें दिया और लगातार विरोध करते रहे। भाजपा ने जब ओबीसी को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया तो कांग्रेस के लोग इसका विरोध कर रहे थे। आज ये लोग आरक्षण का विरोध कर रहे हैं जिससे उनका दोगला चरित्र जनता के सामने आ गया है।

इस दौरान प्रेस ब्रीफ में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html