भूपेश बघेल को है गजनी फिल्म वाली बीमारी - अमित जोगी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जिले के गुंडरदेही विधानसभा के देवरी गांव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के प्रत्याशी राजेन्द्र राय के लिए वोट मांगने पार्टी के अध्यक्ष अमित जोगी पहुंचे, अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश पर तंज कसते हुए कहा कि, घोषणा पत्र में तो कुछ किए नहीं | अब देख रहे हैं कि, खेल हाथ से निकल रहा है तो रोज नई-नई घोषणा कर रहे हैं |
अमित जोगी ने आगे कहा, पिछली बार 36 बिन्दुओं का घोषणा पत्र जारी किया था | महिलाओं को 500 रुपये देंगे, शराब बंदी करेंगे, दोनों चीजे नहीं की. 5 रुपये भी साल में नहीं दिए, अब बोलते हैं 15 हजार देंगे | आगे अमित जोगी ने कहा, भूपेश बघेल चुनावी-चूरण वाले बाबा बन गए हैं, केवल चूरण बाट रहे हैं | अब घोषणा पत्र आपका आ गया है, आप देख रहे हैं कि वो काम नहीं कर रहा है तो रोज घोषणा कर रहे हैं | ये उनकी बौखलाहट है, छत्तीसगढ़ की जनता जान चुकी है कि भूपेश बघेल को वही बीमारी है, जो गजनी पिक्चर के हीरो अमीर खान को थी. वो हर 15 मिनट में भूल जाते हैं, अभी इन्होंने घोषणा की है, 5 साल हो गए हैं, हम लोगों ने देखा है कि, क्या हुआ घोषणाओं का हश्र |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments