google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भोपाल सीएम शिवराज का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा..

Oct 25, 2023
1 min read











































































कांग्रेस ने पहले 900 वादे किए, पर 9 पूरे नहीं किए मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है। सीहोर जिले के इछावर के ग्राम दिवाड़िया में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब कांग्रेस जनता को छलने के लिए एक महा झूठ पत्र लेकर आई है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में 900 वादे किए थे और नौ भी पूरे नहीं किए। अब उसका एक और झूठा वचन पत्र आ गया है। कांग्रेस ने कभी जनता का भला नहीं किया। लेकिन पिछले 20 सालों में हमने जो कहा वो करके दिखाया है।


सीएम शिवराज ने कहा

पीएम नरेंद्र मोदी की योजनाओं को लागू नहीं करने वाले लोग इस चुनाव में बुरी तरह पराजित होंगे और भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीतेगी।

सीएम शिवराज ने इससे पहले चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना अद्भुत है। हर महीने तनख्वाह की तरह बहनों के खातों में पैसे आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कमलनाथ और गठबंधन पर भी निशाना साधा। सीएम शिवराज ने जनता से पूछा मैं मामा लगता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी ऐसी योजनाएं लाई कभी जनता को कुछ दिया, सीएम शिवराज ने कहा कि हम सरकार नहीं परिवार चला रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html