google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

75 लाख की लागत से तीन हमर क्लिनिक का हुआ भूमि पूजन.....

Aug 7, 2023
1 min read



























































  • आम जनता को स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाएं मिलेंगी नि:शुल्क

पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से:-

रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अमलीडीह, महात्मा गांधी नगर और कचना में 75 लाख की लागत से लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा देने 3 "हमर क्लिनिक" का भूमिपूजन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने किया।


इस अवसर पर पंकज शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस बाबा, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए, कहा कि कांग्रेस की सरकार गरीबों किसानों,मजदूरों, दलितों, पीड़ितों, शोषित और पिछड़ों की समस्याओं का निराकरण करने में सदैव तत्पर रहती है।

उन्होंने आगे कहा कि "हमर क्लिनिक" खुलने के बाद, अमलीडीह, महात्मा गांधी नगर और कचना के रहवासियों को अलग-अलग तरह की बिमारियों का इलाज कराने में आसानी होगी। यहां मरीजों को सुबह-शाम ओपीडी की सुविधा के साथ ही 104 तरह की दवांए भी उपलब्ध होंगी। इसमें बीपी, शुगर की दवा भी शामिल है। खास बात यह है कि इन क्लीनिक में 14 प्रकार के पैथोलॉजी जांच की भी सुविधा मिलेगी। हमर क्लिनिक में मरीजों के लिए ओपीडी से लेकर, पैथोलॉजी जांच और दवाइयां नि:शुल्क दी जाएंगी।

हमर क्लीनिक के भूमि पूजन के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html