google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भोज राम डड़सेना को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया.....

Nov 4, 2023
3 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

स्लग हमर राज पार्टी समाज से सत्ता की ओर की आमसभा डोंगरगांव में भरे मंच में अमर राज पार्टी ने उपाध्यक्ष भगत राम सोनी को नियुक्त किया गया एवं भोज राम डड़सेना को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया |

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का जहां बिगुल बज चुका है और 7 तारीख को मतदान होने वाला है राष्ट्रीय पार्टी के साथ-साथ कुछ क्षेत्रीय दलों ने भी विधानसभा के लिए अपने प्रत्याशी खड़े किए है छत्तीसगढ़ में 31% आदिवासी जनजातीय की जनसंख्या है सर्व आदिवासी समाज के संगठन में एक नई क्षेत्रीय दल का गठन हुआ जिसका नाम है," हमर राज पार्टी" इस पार्टी के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद नेताम है डोंगरगांव की बात करें तो आदिवासियों की बहुलता वनांचल क्षेत्र में अधिक है विधानसभा चुनाव में 30% मतदान आदिवासियों द्वारा किया जाता है जो की किसी भी एक पक्ष को जीतने के लिए काफी होता है|

डोंगरगांव के फुटबॉल मैदान में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद नेताम के नेतृत्व में "हमर राज पार्टी" का क्षेत्रीय दल द्वारा प्रत्याशी छत्रपाल चंद्रवंशी को डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76से प्रत्याशी बनाया गया है। डोंगरगांव में विशाल आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें सर्व आदिवासी समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोग भी मौजूद रहे इस विशाल सभा में मुख्य रुप से सर्व आदिवासी समाज से सत्ता की ओर बी एस रावटे प्रदेश चुनाव प्रभारी अध्यक्ष सविता साय, महिला प्रभाग अध्यक्ष जीवराखन उसारे, प्रदेश मीडिया प्रभारी महेश रावटे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,विनोद नागवंशी राष्ट्रीय महासचिव जसवंत गावड़े सर्व आदिवासी दल अध्यक्ष राजनंदगांव उदय नेताम प्रदेश युवा प्रभात अध्यक्ष उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद नेता ने कहा चुनाव को प्रभावित करने के लिए आदिवासियों का मत बहुत जरूरी है किसी भी सत्ता को अपनी पार्टी में जीत हासिल करने के लिए आदिवासियों का मत एक पक्षी रहा है फिर भी विकास की गति देखा जाए तो सबसे ज्यादा आदिवासी समाज की स्थिती ठीक नहीं है विगत 15 से 20 सालों तक आदिवासी दंश झेल रहे हैं ।


इस कारण से हमर राज पार्टी का गठन किया गया है अरविंद नेताओं ने बताया कि चुनावी मैदान में यहां पहली बार उतर रहे हैं विधानसभा चुनाव को इस विधानसभा चुनाव को जीत के साथ सर्व आदिवासी समाज के साथ अन्य समाजों को एक मत करने के लिए किया गया है बीजेपी की सरकार हो चाहे कांग्रेस के अपनी बात करते हैं आंदोलन करना प्रदर्शन करना यह सब होता रहा ऐसा अनुभव किया समाज ने 15 साल से हमारी सुनवाई सरकार तक नहीं हुई ,तब मजबूरी में समाज को फैसला करना पड़ा क्यों ना अब समाज को चुनाव व राजनीति में उतर जाए और यहां सोच है कि समाज के फैसले के आधार से छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा सीटों में से 45 विधानसभा से अपना प्रतिनिधि उतार रहे हैं |

अरविंद नेताम ने कहां की हमारा कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है हमर पार्टी का गठन सिर्फ जन समाजिक आधार है जिसमे अन्य जातियों से भी लोग जुड़े हुए हैं।

सरकार बीजेपी के हो या कांग्रेस की वोट बैकिंग में देखा जाए तो 30 प्रतिशत वोटो को प्रभावित करने वाले आदिवासी जनजाति समाज आधुनिक युग में भी झेल रही है जबकि पिछले साल की चुनाव देखें तो 15 साल से आंदोलन समाज की बीच में हो रहा है हमारी सोच नजरिया बिल्कुल अलग है सालों से जो आंदोलन है समाज के लोगों में कितना असर दार होगा वह इस बार की विधानसभा चुनाव से पता चल जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html