google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भटगांव क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात: शिवनंदनपुर में 33 लाख से अधिक के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति...

Oct 9
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर: भटगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत शिवनंदनपुर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास को गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यहाँ कुल 31 विकास कार्यों को प्राविधिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सभी कार्यों की कुल अनुमानित लागत 2 करोड़ 33 लाख 44 हजार रुपये है।


सड़कों और नालियों का होगा निर्माण -

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नागरिकों की सुविधा के लिए सीसी सड़कें, आरसीसी नालियां, कल्वर्ट और पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग के कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा, स्थानीय संस्कृति और आस्था का सम्मान करते हुए वार्ड क्रमांक 7 में देवगुड़ी तथा वार्ड क्रमांक 8 में सरना स्थल की बाउंड्री वॉल का निर्माण भी विशेष रूप से कराया जाएगा।


बेहतर होंगी बुनियादी सुविधाएं -

इन विकास कार्यों के पूरा होने से स्थानीय रहवासियों का आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। साथ ही, बेहतर जल निकासी व्यवस्था बनने से जलभराव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। इस महत्वपूर्ण सौगात के मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष रितेश जायसवाल ने शासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। तय नियमों और विभागीय दिशा-निर्देशों के तहत इन सभी कार्यों का क्रियान्वयन जल्द ही शुरू किया जाएगा।

#विकास_कार्य #छत्तीसगढ़_न्यूज #भटगांव #शिवनंदनपुर #नगर_पंचायत #CGNews #UrbanDevelopment #breakingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html