वीरेंद्र सहवाग-india की जगह जर्सी पर लिखा जाना चाहिए "भारत".........

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- देश का नाम 'इंडिया' की बजाय सिर्फ 'भारत' करने की अटकलें चल रही हैं | इस बीच पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने बड़ी मांग कर दी है | उन्होंने मांग की है कि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जर्सी पर 'इंडिया' की बजाय 'भारत' लिखा जाना चाहिए | वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर ये मांग की है | उन्होंने इस पोस्ट में बीसीसीआई और उसके सचिव जय शाह को भी टैग किया है | सहवाग ने लिखा, 'मेरा हमेशा से मानना रहा है कि नाम ऐसा होना चाहिए जो हममें गर्व पैदा करेगा | हम भारतीय हैं | इंडिया नाम अंग्रेजों का दिया हुआ है और हमारे मूल नाम 'भारत' को पाने में आधिकारिक तौर पर वापस पाने में लंबा समय लग गया है |'






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments