राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे भजनलाल शर्मा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजस्थान - मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस आज खत्म हो गया, भाजपा नेता भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे, भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी है, सांगानेर सीट से विधायक बने हैं भजनलाल शर्मा |
भाजपा आलाकमान ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया था, आज दोपहर तीनों नेता जयपुर पहुंचे, विधायकों संग बैठक की. आज दोपहर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे से वन टू वन मीटिंग की थी, उधर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राजनाथ सिंह से फोन पर बात की थी |
राजस्थान का रण जीतने के बाद भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि सीएम किसे चुना जाए, इस रेस में कई नाम चल रहे थे, इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वसुंधरा राजे का चल रहा था. वो पहले भी राजस्थान की कमान संभाल चुकी हैं. इसके अलावा राजस्थान में हिंदुत्व के पोस्टर बॉय बन गए बाबा बालकनाथ के नाम पर भी चर्चा थी, वहीं गजेंद्र शेखावत, सीपी जोशी, दीया कुमारी और राजवर्धन राठौड़ जैसे नाम भी रेस में थे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments