google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हैवानियत की हदें पार! महिला को बंधक बनाकर 4 युवकों ने किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी..

Nov 25, 2023
2 min read

































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

  • पीड़िता की शिकायत पर गैंगरेप का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है। - जितेंद्र चंद्राकर, सीएसपी, नवा रायपुर

  • जमीन दलालों की दरिंदगी : विधवा महिला को बंधक बनाकर 4 युवकों ने किया दुष्कर्म दी जान से मारने की धमकी

रायपुर। अभनपुर इलाके की अपनी जमीन को बेचने के लिए जमीन दलालों के पास गई एक विधवा महिला गैंगरेप की शिकार हो गई। जमीन बिकवाने के नाम पर चार आरोपी महिला को एक फार्महाउस में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

क्या हुआ महिला के साथ : घटना की शिकायत महिला ने अभनपुर थाने में की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप का अपराध दर्ज कर लिया है,चर्चा है कि आरोपी रसूखदार हैं, इसलिए अभनपुर पुलिस अपराध दर्ज होने के बाद भी उनका नाम छिपा रही है। जिसमे मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार एक आरोपी की गिरफ्तारी हो गयी है महिला द्वारा आरोपी का पहचान किया जाना है | पुलिस के मुताबिक महिला का अभनपुर इलाके में जमीन है। उसे वह बेचना चाहती थी। पिछले कुछ माह से वह जमीन खरीदार की तलाश में लगी थी। अपने परिचितों के माध्यम से वह जमीन बेचने में लगी थी, लेकिन सौदा नहीं हो पा रहा था। इस कारण उसने दुर्ग के चार जमीन दलालों नरेंद सिंग,पवन साहू,दीपेश गिरी,शैलेन्द्र साहू से संपर्क किया। इसके बाद जमीन बेचने के सिलसिले में महिला का अभनपुर इलाके में आना-जाना लगा रहा। जमीन दलाल नरेंद सिंग ने महिला का जमीन देखकर नामांतरण सीमांकन कराना पड़ेगा बोलकर 20,000/- ले लिए इस दौरान जमीन दलालों ने महिला को एक फार्म हाउस ले जाकर उससे गैंगरेप किया। दलालों द्वारा महिला को डरा धमका कर रखा गया था और दीपावली बाद सीमांकन होगा और 50,000/- लगेगा पीड़ित महिला द्वारा दलालों के द्वारा ठगे जाने के आभास से दिए हुए 20,000/- को वापस मांगने एवं पुलिस कम्प्लेन कहे जाने से जान से मारने की धमकी दिया गया | महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज थाना अभनपुर में हुआ , जब महिला ने कम्प्लेन दर्ज कराया तो पुलिस के द्वारा आरोपियों को रसूखदार जानकर बचाव करते नजर आये अब देखना है पुलिस पीड़ित महिला को इंसाफ दिलाती है या रसूखदार को बचाने में अपना सहयोग करती है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html