50 करोड़ के पार, 2 लाख का दुर्घटना बीमा,नधन खातों की आई बाढ़......

पीएम जनधन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों की संख्या 50 करोड़ के पार पहुंच गई है. जनधन खाते खोलने में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है. केंद्र सरकार सार्वजनिक खातों पर जीरो बैलेंस की सुविधा देने के अलावा दुर्घटना बीमा, जीवन बीमा का लाभ भी देती है. इसके अलावा सरकारी योजना का पैसा सबसे पहले इन्हीं खातों में ट्रांसफर किया जाता है |
पीएम जनधन योजना के 9 साल पूरे हो रहे हैं-
प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) की शुरुआत 28 अगस्त 2014 को हुई थी और इस 28 अगस्त को यह योजना अपने 9 साल पूरे कर रही है. जनधन खातों को लेकर बैंकों द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 09 अगस्त 2023 तक कुल जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार पहुंच गई है |
जनधन खाता खोलने में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं-
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जनधन खाते खुलवाने में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है. 50 करोड़ जनधन खातों में से 56 फीसदी खाते महिलाओं के हैं. 67 फीसदी खाते ग्रामीण और अर्धशहरी इलाकों में खोले गये हैं. इन खातों में 2.03 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हैं और करीब 34 करोड़ रुपे कार्ड जारी किये गये हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments