google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इस नए स्कैम से बचे, RBI ने दी चेतावनी, जानिए क्या है ये स्कैम...

Jul 27, 2023
2 min read











साइबर चोर हर रोज नए-नए तरीका अपना रहे हैं। कोई यूट्यूब वीडियो लाइक के नाम पर तो कोई व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर लोगों को चुना लगा रहा है। जूस जैकिंग (Juice Jacking) भी एक तरह का स्कैम का है। जिसके द्वारा यूएसबी केबल के माध्यम से चार्ज हो रहे स्मार्टफोन, टेबलेट आदि के डेटा को चुराया जाता है इसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होती है। आम में से कई लोग इसके बारे में जानते होंगे और कई लोगों इसके बारे में कुछ भी पता नहीं होगा, लेकिन यह जूस जैकिंग पलभर में आपकी जिंदगी की पूरी कमाई खत्म कर सकता है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि आखिर जूस जैकिंग क्या है और इससे बचने का रास्ता क्या है?

स्कैम नया तरीका जूस जैकिंग:-

अक्सर हम किसी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या होटल जैसी जगह पर अपने मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप की बैटरी खत्म होता देख वहां मौजूद चार्जिंग केबल या यूएसबी पोर्ट से डिवाइस चार्ज करने लगते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि डिवाइस की बैटरी चार्ज होते-होते आपका बैंक खाता खाली हो सकता है या आपके निजी संदेश, ईमेल, मोबाइल पासवर्ड या अन्य जानकारियां उड़ाई जा सकती हैं।

यहां तक कि आपका फोन, लैपटॉप हमेशा के लिए लॉक भी हो सकता है। आपने शायद ही इस पर गौर किया हो लेकिन, दुनियाभर में आज बड़े-बड़े हैकर सार्वजनिक केबल या यूएसबी पोर्ट में 'मालवेयर' लगाकर लोगों का गोपनीय डाटा चुरा रहे हैं। इसे ही 'जूस जैकिंग' ( Juice Jacking ) कहा जाता है।

बचने के लिए अपनाएं ये तरीकेट्रेन, हवाई जहाज में या स्टेशन-होटलों पर पहले से लगी चार्जिंग केबल का इस्तेमाल कतई न करें।प्रमोशनल उपहार में मिलने वाले चार्जिंग केबल या पोर्ट का भी उपयोग न करें।अपने फोन के साथ मिले या ऑरिजनल चार्जर और केबल का ही इस्तेमाल करें। ट्रैवल कर रहे हैं तो पावरबैंक साथ रखें। किसी चार्जिंग स्टेशन पर यूएसबी पोर्ट का इस्तेमाल करने की बजाय एडाप्टर का इस्तेमाल करें।

होटल में भी यूएसबी पोर्ट से फोन या कोई अन्य गैजेट चार्ज ना करें।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html