आवारा पशुओं से सावधान - कानपुर में पशुओं का आतंक.......पढ़ें पूरी खबर

कानपुर में एकबार फिर आवारा जानवर के कारण बुजुर्ग महिला की जान चली गई | आवारा घूमते सांड ने 70 साल की बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर मार डाला | दरअसल, घटना कूपरगंज इलाके की है | 70 साल की बुजुर्ग महिला अपने घर जा रही थी | इसी दौरान चौराहे पर मौजूद आवारा सांड ने महिला पर हमला कर दिया | उसने महिला को कई बार हवा में उछाला और जमीन पर पटक दिया | मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को सांड के हमले से बचाया | घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुचीं और एंबुलेंस को भी बुलाया गया | पुलिस ने बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments