google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

साइबर ठगों के शिकंजे से रहें सावधान...जानें कैसे

Dec 11, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भागलपुर- मोबाइल में आप भी इंटरनेट चलाने की स्पीड को बढ़ाना चाहते हैं तो सतर्क रहें। आपके भी मोबाइल पर मैसेज और कॉल से मोबाइल को 4जी से 5जी में बदलने के लिए पूछा जाएगा। यदि आप मोबाइल के नेटवर्क को 5जी में बदलने के लिए किसी भी ऑनलाइन प्रक्रिया में जाते है तो साइबर ठगों के शिकंजे में फंस सकते हैं। इस कारण किसी भी ऐसे फोन कॉल या मैसेज से पूरी तरह सावधान रहें। अन्यथा 5जी में नेटवर्क को बदलने के चक्कर में आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।


सभी जिलों को अलर्ट करते हुए बिहार पुलिस ने निर्देश जारी किया है। निर्देश में कहा गया है कि यदि कोई भी अनजान लिंक से इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के लिए नेटवर्क को 5जी में बदलने के लिए कहे तो सतर्क हो जाएं। ऐसे फोन कॉल या मैसेज पर ध्यान न दें। यही नहीं अनजान नंबरों द्वारा भेजे गए नंबरों पर कॉल भी न करें। वे वाट्सएप के माध्यम से मैसेज भेजेंगे, ताकि लोग उनकी बातों को सुनकर झांसे में आ सके, लेकिन ऐेसे कॉल को कतई रिसीव न करें, अन्यथा आप साइबर अपराधी के चंगुल में फंस सकते हैं।


साइबर क्राइम पोर्टल पर करें शिकायत पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि यदि किन्हीं व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड की घटना हो जाती है तो वे साइबर क्राइम पोर्टल पर जाकर सीधी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए पीड़ित व्यक्ति को अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, नाम, पता सहित अन्य जानकारी को ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर डालना होता है। साइबर क्राइम यूनिट उस जानकारी से शिकायत दर्ज करती है।


सेवानिवृत्त डीएसपी राजवंश सिंह ने कहा कि लोग किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। यदि कोई अनजान नंबर से फोन कर किसी भी तरह का लालच दिया जाता है तो भी लोगों को चाहिए कि उस पर ध्यान ना दें। अन्यथा साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं।


साइबर बदमाश लोगों को अलग-अलग नंबरों से कॉल कर खुद को विभिन्न कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर कॉल करते हैं। वे कहते हैं अब कंपनी ने 5जी सेवा की शुरुआत की है। इस कारण यदि बेहतर इंटरनेट की सुविधा चाहिए तो आपको कंपनी द्वारा बताई गई प्रक्रिया से गुजरना होगा। आगे बढ़कर साइबर फ्रॉड कहते हैं कि उन्हें बैंक से जुड़ा कोई डिटेल नहीं चाहिए। लोग झांसे और लालच में आ प्रक्रिया पूरी करने लगते हैं। सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने कहा कि अनजान लिंक से हमेशा सावधान रहें। 4जी को 5जी में बदलने के नाम पर ठगी हो रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html