google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आधार कार्ड से हो रहे फ्रौड से रहिये सावधान...जल्दी करे ये काम

Dec 2, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (AePS) एक बार फिर चर्चा में है. दरअसल, सरकार ने मंगलवार को 70 लाख मोबाइल नंबर को बंद करने की जानकारी दी. इन नंबर पर एक्शन उनके संदिग्ध अकाउंट ट्रांजैक्शन को लेकर की है. दरअसल, मंगलवार को एक मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें अलग-अलग विभाग और मंत्रालय के अधिकारियों ने हिस्सा लिया.


इस मीटिंग का मकसद बढ़ते डिजिटल फ्रॉड या कहें कि साइबर फ्रॉड को रोकना है. इस मीटिंग में वित्त मंत्रालय के ऑफिसर, NPCI, RBI और कई लोग शामिल रहे. मीटिंग के दौरान वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने बैंक से कहा कि उन्हें एक मजबूत सिस्टम तैयार करना होगा, ताकि लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाया जा सके. इस मीटिंग के दौरान आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (AePS) को लेकर भी जिक्र किया गया. इसको लेकर उन्होंने कहा कि राज्य इस मामले को देखें और डेटा प्रोटेक्शन को सुनिश्चित करें.


हाल ही में कई राज्य के पुलिस ऑफिसर द्वारा Aadhaar Enabled Payment System (AePS) को लेकर चेतावनी दी जा चुकी है. AePS इनेबल कस्टमर अपने आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट से फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. इसके लिए उसे आधार नंबर और बायोमैट्रिक का यूज़ करना होगा. इसका फायदा कई स्कैमर्स उठाते हैं और भोले-भाले लोगों को ठगते हैं.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html