google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अपार्टमेंट में संचालित सट्टा का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार...

Oct 16, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ - रायपुर- मेट्रो, कलर 777 एवं क्लासिक एक्स99 ऑनलाईन सट्टा एप की आई.डी. लेकर सट्टा संचालित करने वाले 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है | जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत सेलटैक्स कॉलोनी के अपार्टमेंट में कुछ व्यक्तियों ऑनलाईन सट्टा एप पर आई.डी. लेकर मोबाईल फोन से सट्टा का संचालन किया जा रहा है।


जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पिताम्बर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा सुरेश धु्रव एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह को सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।


जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर अपार्टमेंट में रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान अपार्टमेंट में 03 व्यक्ति उपस्थित पाये गये। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम करण खेमानी, दीपक सचदेव एवं आशीष साहू निवासी रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा अपने मोबाईल फोन में मेट्रो, कलर 777 एवं क्लासिक एक्स99 नामक ऑनलाईन सट्टा एप में आई.डी. से सट्टा संचालित करना पाया गया।


जिस पर तीनों सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 06 नग मोबाईल फोन एवं लाखों रूपये के सट्टा-पट्टी के हिसाब का कॉपी, ए.टी.एम. कार्ड व अन्य दस्तावेज जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 407/2023 धारा 4क जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 5, 6, एवं 7 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी करण खेमानी पूर्व में भी रायपुर सहित अन्य जिलों से सट्टा के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।


गिरफ्तार आरोपी-

(1) करण खेमानी पिता ब्रम्हानंद खेमानी उम्र 27 साल निवासी टाटीबंध मारूती इन्क्लेव थाना आमानाका जिला रायपुर।

(2) दीपक सचदेव पिता धर्मेन्द्र सचदेव उम्र 27 साल निवासी केबीडी- 108 एकता चौक के पास कबीर नगर थाना कबीर नगर जिला रायपुर।

(3) आशीष साहू पिता चंद्रिका प्रसाद साहू उम्र 22 साल निवासी – शिवानंद नगर सेक्टर 03 उषा प्रोविजन स्टोर्स के सामने खमतराई थाना खमतराई जिला रायपुर।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html