पोखरी खदान के समीप मिली लापता युवक का सामान...जानें पूरा मामला

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिश्रामपुर- एक सप्ताह से लापता युवक की मोटर साइकिल व उसकी शर्ट करमपुर गांव से सटी एसईसीएल की लबालब पानी से भरी पोखरी के समीप मिलने पर युवक के स्वजन अनहोनी की आशंका से परेशान है। जानकारी मिलते ही जयनगर पुलिस ने नगर सेना की रेस्क्यू टीम से पोखरी व उसके समीप स्थित कुआं के भीतर भी खोजबीन की, लेकिन लापता युवक का पता नही चल सका। जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गणेशपुर निवासी ईश्वर यादव पिता लोकनाथ यादव 30 वर्ष 23 नवंबर को घर से काम की तलाश करने कुमदा कालोनी जाने की बात कहकर घर से अपनी मोटर साइकिल से निकला था।
उसके बाद से वह घर नही लौटा। युवक के रहस्यमय ढंग से गायब होने पर स्वजनो ने 28 नवंबर को जयनगर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसी बीच बुधवार को सूचना मिली कि बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करमपुर से सटी एसईसीएल की बन्द पोखरी खदान के समीप लापता युवक की एचएफ डीलक्स मोटर साईकिल क्रमांक सीजी 15 डीएक्स 6997 व झाड़ी में उसकी शर्ट पड़ी है।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मोटर साईकिल व शर्ट को बरामद किया। अनहोनी की आशंका को लेकर नगर सेना की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू टीम ने पानी से लबालब एसईसीएल की पोखरी व उसके समीप स्थित गहरे कुएं में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लापता युवक की तलाश की, लेकिन युवक का पता नही चल सका। इधर युवक के परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments