फेसबुक के जरिये छात्रा से की दोस्ती, फिर खुद को एसआई बताकर करने लगा ब्लैकमेल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बिलासपुर में दसवीं पास इलेक्ट्रीशियन ने पीएससी की तैयारी करने वाली युवती से पहले दोस्ती की और फिर उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान उसने युवती से 60 हजार रुपए की मांग की। युवक खुद को एसआई बताकर उसे झांसे में लिया और शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। युवती के मना करने पर वह ब्लैकमेल करने का हथकंडा अपनाया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती पीएससी की तैयारी कर रही है। उसके पास विकास चंद्रा नाम के फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आया, जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच फेसबुक के जरिए बातचीत होने लगा। इस दौरान युवक ने खुद को सब इंस्पेक्टर बताया और युवती को भरोसे में लेकर उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया फिर दोनों व्हाट्सऐप पर मैसेज से बात करने लगे।
युवक ने युवती से दोस्ती करने के बाद उससे प्यार करने और उसके साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा। इस बीच उसने युवती से मिलने आने के लिए बोला। लेकिन, युवती ने उससे मिलने से मना कर दी और शादी के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments