फेस्टिव सीजन से पहले सोने की कीमत नीचे गिरी, चांदी भी हुई सस्ती...अभी करें चेक

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
भारतीय सर्राफा बाजार में 04 अक्टूबर 2023 को सोना (Gold) और चांदी (Silver) सस्ता हुआ है. अगर आप सोने-चांदी के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए आज एक बड़ा मौका है. गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, बुधवार के शुरुआती कारोबार के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमत में 660 रुपये की गिरावट आई, जबकि दस ग्राम सोना 57,380 रुपये पर बिका. चांदी की कीमत 2,000 रुपये की भारी गिरावट के साथ 71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. 22 कैरेट सोने की कीमत 600 रुपये गिरकर 52,600 रुपये पर आ गई |
किस शहर में क्या है कीमत मुंबई में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद की कीमतों के बराबर 57,380 रुपये है. 24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में 57,530 रुपये, बेंगलुरू में 57,380 रुपये और चेन्नई में 57,710 रुपये है. वहीं, मुंबई में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद में सोने के बराबर 52,600 रुपये है. जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में 52,750 रुपये, बेंगलुरु में 52,600 रुपये और चेन्नई में 52,900 रुपये प्रति दस ग्राम है|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments