मरने से पहले व्हाट्सएप ग्रुप में सुसाइड नोट भेजा, 2 सगी बहनों ने दी जान...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
आगरा के थाना जगनेर क्षेत्र के ब्रह्माकुमारी आश्रम में शुक्रवार मध्य रात दो सगी बहनों ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले दोनों बहनों ने आश्रम के व्हाट्सएप ग्रुप में सुसाइड नोट भेजे थे। उन्होंने आत्महत्या के लिए चार कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है। मैसेज देख परिजन आश्रम पहुंचे। दोनों बहनों के शव छत पर लगे पंखों के हुक से साड़ी के फंदे पर लटके मिले। जगनेर निवासी एकता (37) और शिखा (34) पिछले काफी समय से ब्रह्माकुमारी आश्रम से जुड़ी थीं। चार वर्ष पहले जगनेर में बसई रोड पर ब्रह्माकुमारी आश्रम की स्थापना के बाद वहां रहने लगीं।
एकता और शिखा के भाई सोनू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात 11.18 बजे उनके व्हाट्सएप पर रूपवास के ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहन ने सुसाइड नोट भेजा। एकता और शिखा द्वारा भेजे गए सुसाइड नोट की जानकारी दी। परिवार में कोहराम मच गया। घबराए परिजन भागकर आश्रम पहुंचे। वहां दोनों बहनों को फंदे पर लटका देख बिलख पड़े। सूचना पर डीसीपी सोनम कुमार, एसीपी महेश कुमार, थाना प्रभारी जगनेर भी मौके पर पहुंच गए। सोनू ने उन्हें बताया कि दो दिन पहले वह आश्रम में दोनों बहनों से मिलकर गए थे। तब सब कुछ सामान्य था। खुदकुशी की सूचना पर आला अफसर आश्रम पर पहुंच गए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments