टूटे हुए झाड़ू का करते है इस्तेमाल तो हो जाये सावधान....ये है कारण

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
अगर आप झाड़ू टूट जाने के बाद भी उसे जोड़-तोड़ के अपने घर या ऑफिस में इस्तेमाल कर रहे हैं, तो वास्तु की दृष्टि से यह बिल्कुल गलत है। दरअसल, अक्सर देखा जाता है कि लोग टूटी हुई झाड़ू का लगातार इस्तेमाल करते रहते हैं जिसे उनके आर्थिक और पारिवारिक जीवन में नुकसान होता है। इसके अलावा ये घर में कई समस्याओं को बुलावा देता है और आपको कई परेशानियों को बढ़ा सकता है। झाड़ू टूट जाने के तुरंत बाद ही उसे बदल देना चाहिए। टूटी हुई झाडू से घर की सफाई करना कई तरह की परेशानियों को बुलावा देने वाला होता है। झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए गलती से भी कभी झाड़ू को पैर न लगाएं। यह लक्ष्मी माता का अपमान माना जाता है और इससे घर में कई तरह की आर्थिक परेशानियां भी आ सकती हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments