हो जाएं सावधान - राम मंदिर दर्शन के लिए VIP पास दिलाने के नाम पर ठगी.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिलासपुर - 22 जनवरी को राम मंदिर में VIP एंट्री कराने के नाम पर साइबर स्कैम चल रहा है। मोबाइल पर लोगों को राम जन्मभूमि गृहसंपर्क अभियान ऐप के नाम से फाइल बनाकर मैसेज भेजा जा रहा है। फाइल को डाउनलोड करते ही लोग ठगी के शिकार हो सकते हैं। बिलासपुर पुलिस ने इस तरह के किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से बचने को कहा है। मैसेज मिलने पर शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। सीएसपी पटेल ने बताया कि बिना जाने समझे इस तरह के ऐप को डाउनलोड करना जोखिम भरा है। क्योंकि इसमें ऐसे सॉफ्टवेयर भी हो सकते हैं, जो लोगों के पर्सनल डेटा चुरा सकते हैं। इस तरह की लिंक या फाइल से ठग आपके बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी कर पैसे भी पार कर सकते हैं। पुलिस सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रशिक्षु IPS संदीप पटेल ने बताया कि राममंदिर दर्शन कराने के लिए VIP पास दिलाने जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। जिसे भी निमंत्रण मिला है उन्हें आधिकारिक रूप से भेजा गया है। इसके लिए कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा ना ही कोई मैसेज भेजा जा रहा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments