google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

BCCI के वीडियो ने साफ कर दी भारत की प्लेइंग XI की तस्वीर! सरफराज नहीं, रजत पाटीदार...फेंस ने दी बधाई

Feb 1, 2024
1 min read




































नई दिल्ली. सरफराज खान या रजत पाटीदार… भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में इनमें से किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा. रोहित ब्रिगेड रजत पाटीदार पर भरोसा दिखाएगी या सरफराज खान के साथ जाएगी. विशाखापत्तनम टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा या कोच राहुल द्रविड़ ने इस बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है. बीसीसीआई ने जरूर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रजत पाटीदार टीम इंडिया में अपनी वापसी और तैयारी की बात कर रहे हैं. रजत पाटीदार के फैन इसे उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने के संकेत के तौर पर देख रहे हैं.

रजत पाटीदार वीडियो की शुरुआत में अपनी चोट का जिक्र करते हैं. वे कहते हैं कि चोट के बाद वापसी करना हमेशा मुश्किल होता है. लेकिन यह वो चीज है, जिस पर आपका ज्यादा वश नहीं चलता. मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार को विराट कोहली की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

रजत पाटीदार पहले मैच से ही टीम के साथ हैं. जबकि मुंबई के सरफराज खान को केएल राहुल के चोटिल होने के बाद दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में बुलाया गया है. दूसरे टेस्ट मैच के लिए रवींद्र जडेजा की जगह वॉशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार शामिल किए गए हैं.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html