google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारत Vs पाकिस्तान मैच का शेड्यूल बदल सकता है BCCI, सुरक्षाकर्मियों के लिए ये है चिनौती .......

Jul 26, 2023
2 min read











वर्ल्ड कप 2023:- भारत में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है, हालांकि मैच के टिकट ऑनलाइन नहीं हुए, लेकिन ज्यादातर फैंस ने अहमदाबाद में होटल बुक कर लिए हैं |

रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों ने बीसीसीआई से इस बड़े मैच के कार्यक्रम में बदलाव करने को कहा है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला ये मैच नवरात्रि के पहले दिन खेला जाना है. चूंकि गुजरात में नवरात्र के दौरान भव्य गरबा नाइट्स का आयोजन किया जाता है, ऐसे में मैच और नवरात्रि से जुड़े कार्यक्रम को एक साथ संभालना सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा |


बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने भारत बनाम पाकिस्तान जैसे हाई-प्रोफाइल मैच आयोजित ना करने की सलाह दी थी, क्योंकि नवरात्रि के कारण भीड़ बढ़ जाएगी, बीसीसीआई मैच के शेड्यूल में बदलाव करने का सोच रही है, “हम अपने पास मौजूद विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही निर्णय लिया जाएगा |”

बीसीसीआई ने बुलाई बैठक मंगलवार शाम को बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने विश्व कप खेलों का आयोजन करने वाली संस्थाओं को पत्र भेजकर उन्हें 27 जुलाई को नई दिल्ली में बैठक के लिए बुलाया है | बोर्ड सदस्यों को मैच की नई तारीख के साथ-साथ अहमदाबाद में सुरक्षा मुद्दों के बारे में भी बता सकता है, पत्र में कहा गया है कि “मुझे लगता है कि यह सभी संबंधित पक्षों के लिए सही होगा कि हम नोट्स का आदान-प्रदान करने के लिए फिर से मिलें और किसी भी मुद्दे का जायजा लें जिस पर चर्चा और फैसले लेने की जरूरत है, इसलिए आपसे विश्व कप की मेजबानी करने वाले संघों की बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया जाता है |”


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html