google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विराट के यो-यो टेस्ट रिपोर्ट शेयर करने से बीसीसीआई नाराज.....

Aug 26, 2023
1 min read






























































भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व कप्तान विराट कोहली के यो-यो टेस्ट की रिपोर्ट सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर नाराजगी जतायी है। विराट ने इस मामले में अनुबंध का उल्लंघन किया है। इस मामले में अब बोर्ड उनपर कार्रवाई भी कर सकता है। बीसीसीआई ने इसे अनुबंध नियम के खिलाफ माना है।


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी मामले को पोस्ट करने से बचना चाहये। इसके लिए उन्हें निर्देश भी दिये गये हैं। वे केवल ट्रेनिंग की तस्वीरें ही पोस्ट कर सकते हैं पर स्कोर पोस्ट करने से अनुबंध नियमों का उल्लंघन हुआ है। इससे पहले विराट कोहली ने सोशल मीडिया यो-यो टेस्ट पास करने पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि उनका स्कोर 17.2 रहा है।


एशिया कप के लिए टीम इंडिया का 6 दिन का कंडीशनिंग कैंप गुरुवार से शुरू हुआ। पहले दिन सभी का यो-यो टेस्ट हुआ और फिर फिटनेस के स्तर को देखा गया। खिलाड़ी लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं. इसलिए यो-यो स्कोर अलग-अगल हो सकता है। ऐसे में टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों से कहा है कि वे कम से कम तय किए गए फिटनेस मानकों को पूरा करें। श्रीलंका में एशिया कप से पहले, जिन खिलाड़ियों को 13 दिन का फिटनेस कार्यक्रम दिया गया था, उनके खून की जांच भी होगी। ट्रेनर उनके फिटनेस को चेक करेंगे और जो मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उन्हें खेलने से रोका जा सकता है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html