बसना के सिंह ट्रैवलर्स की एक बस में लगी आग, देखें विडियो...


बिग ब्रेकिंग :- छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ क्षेत्र से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है, यहाँ एक यात्री बस में अचानक आग लग गयी है, अचानक लगी आग से यात्रियों में चीख पुकार मच गयी,
मिली जानकारी के अनुसार सिंह ट्रैवलर्स की एक यात्री बस बसना से इलाहबाद जा रही थी. दोपहर का समय था, ये बस बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के कुंदरी गाँव के पास पहुंची ही थी की इसमें अचानक आग लग गयी, इस बस से यात्रा कर रहे सभी यात्री सुरक्षित हैं. वहीं बस पूरी तरह जलकर राख हो गई है. बस में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के लोगों को आग बुझाने का मौका ही नहीं मिला और बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments