बैंक वालों ने सर्विस चार्ज-जुर्माना के नाम पर वसूले 35,587 करोड़....

एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है सार्वजनिक क्षेत्र और निजी बैंकों ने 2018 के बाद से खातों में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने, एडिशनल एटीएम ट्रांजैक्शन और SMS सर्विसेज के नाम पर 35,587 करोड़ रुपये वसूले हैं | राज्यसभा सांसद अमी याग्निक की ओर से प्रश्नकाल में पूछे गए सवालों के जवाब में वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने जानकारी दी है. बैंकों ने 2018 के बाद मिनिमम बैलेंस नहीं मेंटेन करने के चलते 21,044.04 करोड़, ATM से अतिरिक्त ट्रांजैक्शन करने पर 8289.32 करोड़ और SMS सर्विसेज के एवज में 6254.32 करोड़ की वसूली की है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments