google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

काम के दबाव के चलते बैंक मेनेजर ने की आत्महत्या.....

Aug 21, 2023
1 min read


























































एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है, तेलंगाना के कुमारम भीम आसिफाबाद जिले में एक बैंक मैनेजर ने कथित तौर पर काम के दबाव के कारण आत्महत्या कर ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में प्रबंधक के रूप में कार्यरत बनोथ सुरेश (35) ने कीटनाशक खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उनके परिवार के सदस्यों के मुताबिक, वह काम के दबाव के कारण अवसादग्रस्त थे। 17 अगस्त को शाम करीब साढ़े सात बजे सुरेश ने ऑफिस में कीटनाशक खा लिया। जब उन्हें उल्टी होने लगी, तो कर्मचारियों ने उन्हें आसिफाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिवार को भी सूचित किया।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंचेरियल के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जब उनकी हालत बिगड़ने लगी, तो उन्हें करीमनगर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां 20 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया। सुरेश के परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका और चार साल का एक बेटा है। प्रियंका ने कहा कि सुरेश काम के दबाव के कारण तनाव महसूस कर रहेे थे। वह उसे बतातेे थे‍ कि वह दो लोगों का काम संभाल रहेे हैं। चिंतागुडा गांव के रहने वाले सुरेश को एक साल पहले वानकिडी शाखा में स्थानांतरित किया गया था। सुरेश के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html