google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बांग्लादेशी सोनिया की पीएम मोदी से गुहार मुझे सौरभ दिला दें....

Sep 11, 2023
2 min read































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पति सौरभ कांत तिवारी की तलाश में बांग्लादेश से नोएडा पहुंची सोनिया अख्तर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। इससे पहले सोनिया ने बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना को पत्र लिखा था। लेकिन वहां से कोई राहत तो नहीं दी, लेकिन सोनिया को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाने की सलाह दी थी। इसके बाद सोनिया ने जी-20 बैठक के बीच पीएम मोदी के सामने अर्जी लगाई है। यह जानकारी सोनिया के वकील एपी सिंह ने दी। सोनिया के वकील एपी सिंह ने बताया कि जी-20 की बैठक में बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना भी शामिल हो रही हैं।

सोनिया ने भारतीय उच्चायोग के जरिए अपनी समस्या को लेकर उनसे गुहार लगाई थी, लेकिन उन्होंने सोनिया को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की सलाह दी है। इसके बाद उन्होंने सोनिया की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है। इसमें सोनिया का सारा दर्द बयां करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।इसमें उन्होंने सोनिया के पति सौरभ कांत के खिलाफ विधिक कार्रवाई का आग्रह किया है। बता दें कि मूल रूप से अलवर राजस्थान के रहने वाले सौरभ कांत तिवारी यहां ग्रेटर नोएडा में रहकर किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। बांग्लादेशी सोनिया का दावा है कि कुछ समय पहले सौरभ कांत कंपनी के ही काम से बांग्लादेश गए थे। उसी दौरान उसका सौरभ कांत से प्यार हो गया और फिर सौरभ कांत ने हिन्दू धर्म छोड़ कर इस्लाम अपनाते हुए उससे एक मस्जिद में निकाह कर लिया था। इतने में कंपनी ने उसे वापस बुला लिया तो वह उसे छोड़ कर इंडिया आ गया।


सोनिया का कहना है कि सौरभ ने वादा किया था कि वह जल्द ही बांग्लादेश वापस आएगा और उसे इंडिया ले जाएगा। लेकिन इंडिया लौटने के बाद उसने उसकी कोई खोज खबर ही नहीं ली। मजबूरी में वह खुद उसकी तलाश में इंडिया पहुंची है। सोनिया ने बताया कि उसने बड़ी मुश्किल से अपने पति की तलाश तो कर ली, लेकिन उसका पति अब उसे पहचानने को तैयार नहीं है। सोनिया ने इस संबंध में नोएडा पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर कई राउंड की पूछताछ कर चुकी है। हालंकि अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html