google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बलोह टोल प्लाजा कर्मियों पर हमला...

Nov 10, 2023
1 min read









































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर जिला मंडी और बिलासपुर की सीमा पर स्थित बलोह टोल प्लाजा पर दिनदिहाड़े एक दर्जन के करीब अज्ञात हमलावरों द्वारा टोल कर्मियों पर हमला बोलते हुए सात कर्मियों को घायल किया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए टोल प्लाजा एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल डैहर लाया गया, जहां पर सात कर्मियों के हमले में घायल होने की पुष्टि हुई है। सात घायलों में दो कर्मियों को फ्रै क्चर आए है। अज्ञात हमलावरों की मारपीट को लेकर घुमारवीं पुलिस थाना में मामला दर्ज किया है व हमलावरों की पहचान हेतु साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है।


जानकारी के अनुसार बलोह टोल प्लाजा के कर्मी मंगलवार दोपहर दो से तीन बजे के करीब जब टोल के साथ लगते स्टाफ क्वार्टरों में आराम कर रहे थे उसी समय एक दर्जन के करीब हमलावरों द्वारा एकाकएक कर्मियों पर हमला बोलते हुए उनके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद अज्ञात हमलावर मौके से फ रार हो गए। एकाकएक अज्ञात हमलवारों के हमले से क्षेत्र में दहशत का मौहाल है। हमलवारों ने किस उद्देश्य से टोल कर्मियों पर हमला बोला या फि र क्या कारण रहे होंगे इसका पता लगाने हेतु पुलिस गहनता से जांच कर रही है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि बलोह टोल प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट होने के बाद सिविल अस्पताल डैहर में सात टोल कर्मियों मेडिकल करवाया है। मामला घुमारवीं पुलिस थाना में दर्ज हुआ है व उनके द्वारा जांच की जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html