बलौदाबाजार: कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने किया स्ट्रांग रूम सहित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का सघन निरीक्षण.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बलौदाबाजार। जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय भवन का औचक निरीक्षण कर विभागीय कामकाज का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले भूतल पर स्थित जिला कोषालय के डबल लॉक स्ट्रांग रूम की जांच की।
कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे गए न्यायिक (ज्यूडिशियल) और गैर-न्यायिक (नॉन-ज्यूडिशियल) स्टाम्प पेपर, टिकट तथा विभिन्न प्रपत्रों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर ही रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टियों का मिलान भी किया।
इसके अलावा, उन्होंने जिला कोषालय अधिकारी से स्टाम्प व रसीदों की उपलब्धता और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी मांगी।
कोषालय के निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर ने 'सेवा सेतु केंद्र' का भी दौरा किया। यहां उन्होंने केंद्र संचालक से प्रतिदिन प्राप्त होने वाले आवेदनों की संख्या और आम नागरिकों को प्रमाण पत्र जारी करने में लगने वाले समय के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवक-जावक पंजी (रजिस्टर) और पत्रों पर की जाने वाली मार्किंग प्रक्रिया की जांच की।
विभागीय कामकाज को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर ने अपर कलेक्टर कोर्ट में भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने ई-कोर्ट के माध्यम से प्रकरणों की एंट्री और उनके त्वरित निराकरण की स्थिति की समीक्षा की।
इस पूरी निरीक्षण कार्यवाही के दौरान अपर कलेक्टर निशा नेताम मंडावी और जिला कोषालय अधिकारी सौम्या शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments