बघेल का बड़ा ऐलान, कांग्रेस की सरकार बनी तो रायगढ़ और कोरिया को बनाएंगे संभाग...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़- के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा चुनाव से तीन दिन पहले बड़ी घोषणा की है. सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ में दो नए संभाग बनाने का ऐलान किया है. हालांकि सीएम ने इस ऐलान के साथ कई शर्तें भी रखी है. सीएम ने कहा कि आप कांग्रेस की सरकार बना दीजिये, मेरा आपसे वादा है कि प्रदेश में दो नए संभाग बनाए जाएंगे. शर्त बस यह है कि कांग्रेस को जीत दिलानी है |
दरअसल, सीएम सोमवार की शाम 7 बजे कोरिया जिला मुख्यालय पहुंचे. इस दौरान सीएम बैकुंठपुर के मौहारी मैदान में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अपना वादा पूरा किया है. चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य या किसानों का मुद्दा हो. कांग्रेस की सरकार ने हर वादे को पूरा किया है. साथ ही सीएम ने गृह लक्ष्मी योजना, उज्ज्वला योजना समेत प्रदेश की उपलब्धियां गिनाते हुए केंद्र की कमियां भी गिनाई |
वहीं सीएम बघेल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर लिखा है- ‘सब जानते हैं कि पहले चरण में कांग्रेस 17 से अधिक सीट जीत रही है. दूसरे चरण में आपका वोट 75 पार के नारे को सार्थक करेगा. कांग्रेस सरकार बनते ही कोरिया और रायगढ़ को संभाग बनाने की मैं घोषणा करता हूं |’
बैकुंठपुर से कांग्रेस की प्रत्याशी अंबिका सिंहदेव ने मुख्यमंत्री बघेल से बैकुंठपुर को संभाग बनाने की मांग रखी थी. इसके बाद भूपेश बघेल ने दो नए संभाग का ऐलान किया है. फिलहाल प्रदेश में 5 संभाग हैं. सीएम ने कहा दो नए संभाग बनाएंगे. वहीं संभाग की घोषणा होते ही बैकुंठपुर वासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. इधर, अंबिका सिंहदेव और गुलाब कमरो ने सीएम के पैर छूकर अभिवादन करते हुए नजर आए |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments