google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ बागबाहरा पुलिस द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई....

Dec 22, 2023
4 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -

  • पुलिस ने बड़ी मात्रा में देशी प्लेन एवं महुआ शराब जप्त किया है...

  • पुलिस ने अपराधियों से बड़ी मात्रा में नगदी रकम जप्त किया है...

  • यह कार्रवाई नवपदस्थ थाना प्रभारी प्रवीण चौहान के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा लगातार ताबड़तोड़ की जा रही है...

  • पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है...

बागबाहरा, 21 दिसंबर। नवपदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण चौहान के कार्यभार ग्रहण करते ही अपने पुलिस थाना क्षेत्र बागबाहरा में अवैध शराब विक्रेताओं एवं कोचियों के खिलाफ ताबड़तोड़ लगातार कार्यवाही करते हुए अभी तक दस मामले अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुके हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पकड़े गए शराब के मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। अवैध शराब विक्रेताओं एवं कोचियों में नवपदस्थ थाना प्रभारी प्रवीण चौहान के द्वारा की जा रही इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध शराब विक्रेताओं, भू माफिया, शराब माफिया, सट्टा पट्टी माफिया,

मजदूर पलायन माफिया एवं अन्य अपराधों में संलग्न अपराधियों के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार सक्रियता के साथ दिन रात कार्रवाई की जा रही है। जिससे नगर एवं ग्रामीण अंचल के अपराधियों में भय व्याप्त है। दो नंबरी गोरख धंधे में लिप्त अपराधियों की लगातार पुलिसिया कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। वहीं अपराधियों की दो नंबरी धंधे बंद होते नजर आ रहे हैं। उनकी बोलती बंद हो गई है। पुलिस की कार्रवाई के सामने राजनीतिक दलों के नेताओं की भी कोई चालबाजी नहीं चल रही है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ स्वतंत्र रूप से अपना काम कर उचित कार्रवाई कर रही है। जिसमें किसी का भी कोई अड़ंगेबाजी अभी तक नहीं हुई है। नवपदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण चौहान के कार्यभार ग्रहण करते ही अपराधियों के हौसले कम हो गए हैं। पुलिस को अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में एक बहुत बड़ी सफलता मिली है। जिसकी नगर समेत अंचल में जमकर प्रशंसा की जा रही है। यहाँ की पुलिस रोज लगातार अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। थाने में अवैध शराब के मामले रोज दर्ज हो रहे हैं। जिसके कारण अपराधियों में भय एवं दहशत व्याप्त है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे तथा एसडीओपी बागबाहरा डॉ. यूलेंडन यार्क के मार्गदर्शन में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में नवपदस्थ

थाना प्रभारी बागबाहरा निरीक्षक प्रवीण चौहान के द्वारा मूखबीर की सूचना पर ग्राम पंचायत भदरसी चौखडी के पास आरोपी रामगुलाल ध्रुव पिता छबिलाल ध्रुव उम्र 34 वर्ष साकिन भदरसी थाना बागबाहरा के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखें 40 पौवा देशी प्लेन शराब सीलबंद कुल 7.200 लीटर कीमती 3200 रूपये एवं शराब बिक्री रकम 300 रूपये कुल कीमती 3500 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। आरोपी के विरुद्ध थाना बागबाहरा में 211/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

इसी तरह ग्राम पंचायत हाथीबाहरा बाजार के पास आरोपी जायबल जगत पिता कविराज जगत उम्र 35 वर्ष साकिन छुरीडबरी थाना कोमाखान के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन 10 लीटर क्षमता वाली में भरी 08 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 1600 रूपये को समक्ष गवाह वजह सबूत में जप्त कर शीलबंद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया। आरोपी के विरुद्ध थाना बागबाहरा में 212/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। ग्राम मनबाय के प्रायमरी स्कूल के सामने रोड किनारे आरोपी अमिताभ सोनी पिता नरेश सोनी उम्र 45 वर्ष साकिन मनबाय थाना बागबाहरा के कब्जे से एक पीले रंग की प्लास्टिक‍ जरकीन 05 लीटर क्षमता वाली में 03 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 600 रूपये को समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक के साथ जप्त किया गया। वहीं आरोपी के विरुद्ध थाना बागबाहरा में 213/23 धारा 34(1)(क)आबकारी एक्ट के तहत कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है। इसी प्रकार नगर के


बाजारपारा रेलवे अण्डरब्रिज के पास आरोपी गोविंद सागर पिता शांतिलाल सागर उम्र 44 वर्ष साकिन वार्ड नं 12 बाजारपारा बागबाहरा के कब्जे से एक पीले रंग की प्लास्टिक‍ जरकीन 05 लीटर क्षमता वाली में 3.5 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 700 रूपये के साथ आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी के विरुद्ध 214/23 धारा 34(1) (क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। नेशनल हाइवे 353 मेन रोड अरिहन्त राईस मिल के पास रोड किनारे आरोपी गौरव राजपूत पिता बबला राजपूत उम्र 20 साल साकिन वार्ड नं 14 पोटरपारा बागबाहरा को अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 10 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक में 180 -180 एमएल सीलबंद जुमला 1800 एमएल कीमती 800 रूपये एवं 09 पौवा बेस्टो रेयर ‍व्हिस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180 -180 एमएल सीलबंद जुमला 1620 एमएल कीमती 1080 रूपये एवं बिक्री रकम 300 रूपये कुल जुमला कीमती 2180 रूपये को समक्ष गवाहक जप्ती पत्रक के साथ जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना बागबाहरा में 215/23 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

इस संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे तथा एसडीओपी बागबाहरा डॉ. यूलेंडन यार्क एवं नवपदस्थ थाना प्रभारी प्रवीण चौहान, सहायक उपनिरीक्षक जनकलाल पटेल, हरीप सोना, प्रधान आरक्षक मोहन कुर्रे, म.प्रआर. शाहिदा बेगम आर. शैलेंद्र सिरमौर, नूतेन्द्र साहू, जितेंद्र ध्रुव, एकलब्य बैस, पीयूष शर्मा आदि पुलिस कर्मियों का विशेष योगदान रहा। पुलिस के द्वारा इस तरह से अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस की इस कार्यप्रणाली की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है। पुलिस की धरपकड़ की यह कार्रवाई भी आगे निरंतर जारी रहेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html