रनवे में पानी का जमाव के कारण रायपुर एअरपोर्ट की ये फ्लाइट हुई रद्द... देखे रिपोर्ट

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में लगातार तीन-चार दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज फिर मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। प्रदेश के सभी संभागों में लगातार बारिश होगी। इस बीच बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बिलासा देवी केंवटीन एयरपोर्ट के रनवे में पानी भर गया है। जिसकी वजह से नई दिल्ली-प्रयागराज की फ्लाइट रद्द कर दी गई है। बता दें कि लगातार हो रही बारिश के कारण बिलासा देवी एयरपोर्ट पर पानी भर गया है, जिसके कारण फ्लाइट लैंडिंग और टेक ऑफ करने में दिक्कत आ रही है। इस वजह से 2 दिनों से फ्लाइट्स रद्द हैं। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments